Latest Posts

6/recent/ticker-posts

हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें ? Har Ghar Tiranga Campaign

हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें ? Har Ghar Tiranga Campaign

Har Ghar Tiranga Campaign: भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदीजी के द्वारा 22 जुलाई 2022 को ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत देश को आजाद होने के लिए इस स्वतंत्रता दिवस पर 75 वर्ष पूरे कर रहा है। अर्थात् इस बार हम 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाने वाले है जो कि हम सब भारतवासियों के लिए बहुत ही खास और गर्व की बात है।

      हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें ? Har Ghar Tiranga Campaign

      यदि आप भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते है या फिर इसमें शामिल होना चाहते है। तो आप इसका प्रमाण-पत्र या सर्टिफिकेट भी फ्री में डाउनलोड कर सकते है। इस अभियान के तहत मोदीजी ने देश के सभी नागरिकों को इस स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराने की अपील की गई है। तथा स्‍वाधीनता दिवस के पावन पर्व पर भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की भी घोषणा की गई है। 

      हर घर तिरंगा अभियान स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इस पावन पर्व में हम सबको बढ़-चढ़ भाग लेना है। यह अभियान समस्त  भारत के नागरिकों के बीच एकजुटता, भाईचारा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रोत्सा हित करती है। इसीलिए मोदी जी ने देश के समस्त नागरिकों से 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक हर घर में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए कहा गया है। तथा इस आजादी के पावन पर्व का जश्न मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए आग्रह किया है।

      यदि आप भी इस अभियान में शा‍मिल होकर हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट या प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते है तो आप harghartiranga.com पर जाकर इसका सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है। इसके बारें हम आपको नीचे विस्तार से जानकारी दे रहे। इसे अंत तक जरूर पढ़े। और इस अभियान का हिस्सा बने। 

      हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें। Har Ghar Tiranga Certificate Download And Registration Process  

      (1) सबसे पहले हर घर तिरंगा के ऑफिसियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाना है। 

      (2) अब आपके सामने इस वेबसाइट का एक नया होमपेज नजर आयेगा। इसमें आपको Pin a flag पर क्लिक करना है।  

      हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें ? Har Ghar Tiranga Campaign

      (3) अब आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना है। या फिर अब अपने google अकाउंट से लॉगिन करें।  

      हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें ? Har Ghar Tiranga Campaign


      (4) अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लोकेशन को एक्सेस करने की अनुमति दे। 
      (5) अब आप अपने लोकेशन पर ध्वज को पिन करें। 
      (6) अब आपको लोकेशन पिन के बाद आपको सर्टिफिकेट या प्रमाण-पत्र दिखाई देगा। 
      हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें ? Har Ghar Tiranga Campaign


      (7) अब आप डाउनलोड पर क्लिक करें और अपना सर्टिफिकेट या प्रमाण-पत्र डाउनलोड करें। 

      तिरंगा झंडा से जुड़े राेचक जानकारी 


      • तीन रंगो के मेल से बने होने के कारण तिरंगा झंंडा को तिरंगा कहा जाता है। 
      • राष्‍ट्रीय ध्‍वज या तिरंगा झंडा के निर्माता पिंगली वेंकैया है। 
      • तिरंगा को अंग्रेजी में EXACT MATCHES कहते है। 
      • तिरंगे झंडे को सर्वप्रथम 22 जुलाई 1947 को राष्‍ट्रीय ध्‍वज के रूप में अपनाया गया था। 
      • तिरंगा झंडा को सर्वप्रथम 7 अगस्‍त 1906 को कोलकाता के पारसी बागान चौक (ग्रीन पार्क) में पहली बार फहराया गया था। 
      • भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज समय के साथ-साथ अब तक पांच बार बदल चुका है। अभी वर्तमान में छटा स्‍वरूप है। 
      • भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज को प्रथम महिला भीकाजी कामा ने फहराया था। 
      • अशोक चक्र में 24 तिलियां होती है। 
      • भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज में सबसे ऊपर केसरिया रंग त्‍याग और बलिदान, बीच में सफेद रंग शांति और एकता तथा सबसे नीचे हरा रंग समृद्धि विश्‍वास और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। 

      अंतिम शब्‍द :- 

       अब आप अच्‍छी तरह से जान गए होंगे कि हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें ? Har Ghar Tiranga Campaign। अगर आपके मन में भी इस पोस्‍ट से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है तो मुझे कमेंट करके बताये। और इसे दूसरे लोगों को भी शेयर करें। जय हिन्‍द

      Post a Comment

      0 Comments