क्रांति गौड़ का जीवन परिचय - Kranti Gaud Biography in Hindi
जीवन परिचय- क्रांति गौड़ (Kranti Gaud) का जन्म मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम घुवारा में 11 अगस्त, 2003 को हुआ था। उनके पिता का नाम श्री मुन्ना लाल गौड़ तथा इनकी माता का नाम श्रीमति नीलम गौड़ है। क्रांति गौड़ को बचपन से ही खेलने में बहुत लगाव था। और वह कम उम्र से ही इन गतिविधियों में भाग लेना आरंभ कर दिया था। इस लेख में हम आपको Kranti Gaud Biography in Hindi को विस्तार से बताने वाले है, तो आईए जानते है-
क्रांति गौड़ का संक्षिप्त जीवन परिचय
मूल नाम – क्रांति गौड़ (Kranti Gaud)
उपनाम- घुवारा एक्सप्रेस
जन्म - 11 अगस्त, 2003
पिता का नाम - मुन्ना लाल गौड़
माता का नाम- नीलम गौड़
जन्म स्थान - ग्राम घुवारा, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) भारत
शिक्षा- आठवी
धर्म- हिन्दू
जाति- अनुसूचित जनजाति (आदिवासी)
भाषा - हिन्दी, बुंदेलखंडी
राष्ट्रीयता- भारतीय
पेशा- खेल (क्रिकेट)
क्रांति गौड़
का संघर्ष
क्रांति गौड़ (Kranti Gaud) क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसा नाम है जो किसी पहचान की मोहताज नही है। उन्होने बुंदेलखंड क्षेत्र के एक छोटे से घुवारा ग्राम की तंग गलियों से निकलकर वनडे विश्व कप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जीत का पहचम लहरा दिया। अर्थात् अपनी मेहनत, जुनून और संघर्ष के दम पर असंभव को संभव कर दिखाया है। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली होनहार खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे तेज गेंदबाज खिलाड़ी जिसे ''घुवारा एक्सप्रेस'' के नाम से भी जाना जाता है ।
क्रांति गौड़ को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत सारी दिक्कतों और मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इनके पास न तो खेलने के लिए अच्छा मैदान था और न ही पर्याप्त साधन। और एक बात उस गांव में लड़कियों को खेलने की इजाजत भी नही थी। यहां तक की उनके सपनों को पूरा करने के लिए उनकी मां को गहने तक बेचने पड़े थे। इनके पिता पुलिस विभाग में एक कांस्टेबल के पद पर थें, लेकिन इनके पिता को चुनाव ड्यूटी से जुड़ी किसी घटना के कारण बैन कर दिया था। इनका परिवार आर्थिक तंगी से बहुत परेशान था। इनके भाई घर परिवार को चलाने के लिए बस में कंड्राईवर का काम करते थे।
क्रांति को खेलने का जुनून इतना था कि घर के पीछे वाली छोटी सी गली में लड़को के साथ टेनिस बाल से खेला करती थी । यह सब देखकर लोग उनका हंसी उड़ाया करते थे। परिवार वालों को ताने मारते थे। इतना सब कुछ होने के बाद भी इन्होने हार नही मानी, और अपनी कोशिश जारी रखी। इनके लिए सबसे बड़ी बात परिवार की ताकत और हौसला था। आखिरकार क्रांति की मेहनत रंग लाई और नतीजा आप सबके सामने है।
विशेष सम्मान और पुरस्कार
- जबलपुर में बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर विशेष सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा 1 करोड़ रूपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
- पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में उन्हे ''प्लेयर ऑफ द मैच'' के लिए चुना गया।
- विश्व कप जीतने के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने क्रांति के पिता की नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया।
- श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी के कुलगुरू ने विश्वविद्यालय के स्टेडियम का नाम क्रांति गौड़ रखने की घोषणा की।
- क्रांति गौड़ को श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलगुरू द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
- खजुराहो सांंसद विष्णुदत्त (वीडी) शर्मा द्वारा सटई स्टेडियम का नाम क्रांति गौड़ रखने का ऐलान किया गया।
सवाल:- (1) क्रांति गौड़ कौन है ?
जवाब - क्रांति गौड़ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे तेज गेंदबाज खिलाड़ी है।
सवाल:- (2) क्रांति गौड़ के पिता का नाम क्या है ?
जवाब - क्रांति गौड़ के पिता का नाम श्री मुन्ना लाल गौड़ है।
सवाल:- (3) क्रांति गौड़ के माता का नाम क्या है ?
जवाब - क्रांति गौड़ के माता का नाम श्रीमति नीलम गौड़ है।
सवाल:- (4) क्रांति गौड़ कहां की रहने वाली है ?
जवाब - क्रांति गौड़ मध्यप्रदेश राज्य के छतरपुर जिले के घुवारा गांव की रहने वाली है।
सवाल:- (5) क्रांति गौड़ भारत की किस टीम की खिलाड़ी है ?
जवाब - क्रांति गौड़ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे तेज गेंदबाज खिलाड़ी है।
इन्हे भी पढ़े:- द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय
अंतिम शब्द:-
मुझे पूरी उम्मींद
है कि आपको क्रांति गौड़ का जीवन परिचय - Kranti
Gaud Biography in Hindi बहुत अच्छा लगा होगा। अगर ये पोस्ट आपको अच्छा
लगता है तो इसे दूसरे लोगों को भी जरूर शेयर करे। पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका
बहुत-बहुत धन्यवाद...

0 Comments