भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भारत की एक सुप्रसिद्ध अनमोल पार्श्व गायिका थी। उन्होनें अपने जीवनकाल में कई फिल्मी और गैर फिल्मी गानों में यादगार गीत गाए हैं। लता दीदी ने सबसे ज्यादा हिन्दी फिल्मों में गीत गाए हैं। उन्होनें हिन्दी के अलावा मराठी और बंगाली भाषा में भी गीत गाए हैं। वे 36 से भी अधिक भाषाओं में यादगार गीत गा चुकी हैं। जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। स्वर साम्राज्ञी लता दीदी के दुनिया भर में करोड़ो प्रशंसक है, जिन्हें मां सरस्वती का अवतार भी मानतें हैं। आईये जानते है लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का जीवन परिचय (हिन्दी में)
वास्तविक नाम : लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)
बचपन का नाम : हेमा
पिता का नाम : पंडित दीनानाथ मंगेशकर
माता का नाम : शेवंती
उपनाम : बॉलीवुड की नाईटिंगेल
जन्मतिथी : 28 सितंबर 1929
जन्मस्थान : इंदौर (मध्यप्रदेश)
मृत्यु : 06 फरवरी 2022 (रविवार)
आयु : 92 वर्ष
वैवाहिक स्थिति : अविवाहित
पेशा : भारतीय पार्श्व गायिका
धर्म : हिन्दू
गृह नगर : मुम्बई (महाराष्ट्र)
राष्ट्रीयता : भारतीय
- फिल्म फेयर पुरस्कार (अवार्ड्स) : वर्ष (1952,1958,1965, 1969, 1993 और 1994)
- राष्ट्रीय पुरस्कार : वर्ष (1972, 1975 और 1990)
- महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार : वर्ष (1966 और 1967)
- वर्ष 1969 में पद्म विभूषण
- वर्ष 1974 में दुनिया में सर्वाधिक गीत गाने का गिनीज बुक रिकॉर्ड
- वर्ष 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार
- वर्ष 1993 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड
- वर्ष 1996 में स्टार सक्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
- वर्ष 1996 में राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना रस्कार
- वर्ष 1997 में राजीव गांधी पुरस्कार
- वर्ष 1999 में एन.टी.आर.(NTR) पुरस्कार
- वर्ष 1999 में पद्म विभूषण पुरस्कार
- वर्ष 2000 में आई.आई.ए.एफ. का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
- वर्ष 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ''भारत रत्न'' पुरस्कार
- वर्ष 2001 में नूरजहां पुरस्कार
- वर्ष 2001 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार
- वर्ष 2004 में फिल्म फेयर स्पेशल अवॉर्ड
- वर्ष 2007 में फ्रांस सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ''ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर'' अवॉर्ड
- वर्ष 2008 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए वन टाइम अवॉर्ड
- वर्ष 2009 में एएनआर नेशनल (राष्ट्रीय) पुरस्कार
- वर्ष 2019 में उनके 90वें जन्मदिन पर भारत सरकार ने उन्हे ''डॉटर ऑफ द नेशन'' अवॉर्ड से सम्मानित किया।
- उन्होंने अपनी पहली कार महज 8000/- में खरीदी थी ।
- उन्हें साईकिल चलाने का बड़ा शौक था।
- लताजी को बचपन से ही रेडियों सुनने का बड़ा शौक था।
- लता महज एक दिन के लिए स्कूल गई थी।
- लताजी का सबसे पसंदीदा फिल्म "द किंग एंड आई" हैं। इसके अलावा हिन्दी फिल्मों में उन्हें त्रिशूल,शोले, सीता और गीता, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे और मधुमति बहुत पसंद हैं।
- सन् 1943 में रिलीज़ फिल्म "किस्मत" उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे तकरीबन 50 बार देखा।
- लताजी को सबसे बड़ा ब्रेक फिल्म "महल" से मिला था।
- लताजी को राज्यसभा सांसद के रूप में सन् 1999 में नामांकित किया गया था।
- लता मंगेशकर ने संगीत निर्देशक ओ. पी. नैय्यर के साथ में कभी काम नहीं किया।
- लता मंगेशकर का "वादा ना तोड़" गाना हॉलीवुड फिल्म 'इंटरनल सनसाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड' के साउंड ट्रैक में शामिल किया गया था।